यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि ने इमरान खान के बयान पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि 75वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाक पीएम इमरान खान का बयान कूटनीतिक तौर पर निम्न स्तर का था। उन्होंने कहा कि इमरान खान को अपने गिरेबां में झांकने की जरूरत है। बयान में झूठे आरोप लगाना, व्यक्तिगत हमले करना और अपने यहां रह रहे अल्पसंख्यकों का हाल न देखकर भारत पर तंज कसना शामिल था।