10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पा​किस्तान में लापता भारतीय सिख युवक फेसबुक फ्रेंड के घर मिला

1700 सिख श्रद्धालुओं के साथ जत्थे में शामिल था अमरजीत, खुद पाकिस्तान के कार्यालय में सूचना देने पहुंचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Updated: 24 Apr 2018, 11:32 AM IST

amarjit

amarjit

लाहौर। बैसाखी त्योहार के दौरान पाकिस्तान में लापता हुए 24 वर्षीय भारतीय का पता चल गया है। वह लाहौर से 50 किलोमीटर दूर शेखूपुरा में फेसबुक फ्रेंड के घर पर मिला। पाक के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। गौरतबल है कि अमरजीत सिंह उत्सव के लिए 12 अप्रैल को पाकिस्तान पहुंचा था। इस दौरान वह 1700 सिख श्रद्धालुओं के साथ जत्थे में शामिल था। पर्व के बाद जब जत्था वापस देश लौटने की तैयारी कर रहा था तब पता चला की अमरजीत गायब है। पाक अधिकारी ने पुष्टि करते हुए कहा कि सिंह का पता चल गया है और उसे जल्द भारतीय अधिकारियों के हवाले कर दिया जाएगा।

मरियम के साथ लंदन गए नवाज शरीफ, वापसी को लेकर बेटी ने किया ये ट्वीट

खुद पहुंचा था कार्यालय

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान में ननकाना साहब पहुंचने के बाद सिंह शेखूपुरा में अपने दोस्त आमिर रज्जाक से मिलने के लिए जत्थे से अलग हो गया था। दरअसल उसके दोस्त रज्जाक के परिवार ने अधिकारियों से संपर्क कर अमरजीत के घर रुकने की जानकारी दी थी। सोमवार को अमरजीत और रज्जाक दोनों लाहौर में स्थित सरकारी कार्यालय पहुंचे और बताया कि वह लापता नहीं हुआ था।

दो भारतीय नहीं लौटे थे

गौरतलब है कि बैशाखी पर भारत से पाकिस्तान गए 1700 सिख यात्रियों के जत्थे में लौटने वालों में दो लोग कम थे। धर्म बदलकर पाकिस्तान में शादी करने वाली किरण बाला के अलावा एक 24 वर्षीय युवक अमरजीत सिंह भी देश नहीं लौटा था। बताया जा रहा था वह पाकिस्तान में ही लापता हो गए हैं। अमरजीत को 10 दिनों का ही वीजा मिला था। जो एक्सपायर हो चुका है। अमरजीत के छोटे भाई प्रभजोत सिंह ने बताया कि उस समय अटारी रेलवे स्टेशन पर जत्थे में अमरजीत को न देखकर परिवार हैरान रह गया था। इसके बाद उन्होंने एसजीपीसी और पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी थी।

पाक में धर्मांतरण और निकाह को मजबूर भारतीय सिख महिला पर 30 दिन में होगा फैसला