
नई दिल्ली। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ परमाणु डील से अलग होने की घोषणा को पूरी तरह से जायज ठहराया है। उन्होंने कहा कि परमाणु डील दुनिया की बर्बादी का सौदा था जिसे पहले ही रद्द हो जाना चाहिए। अमरीकी राष्ट्रपति ने इससे बाहर होने की घोषणा कर साहसिक कदम उठाया है। उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फैसले का खुलकर समर्थन किया है। इसके साथ ही उन्होंने डील से जुड़े अन्य महाशक्तियों से भी इससे बाहर होने की अपील की है।