24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणेश नाईक का रिकॉर्ड आज तक नहीं टूटा, भारी मतों से निर्विरोध जीत हासिल की थी

सूबे में अबतक 5 विधायक चुने गए हैं निर्विरोध, 1980 के बाद कोई भी विधायक निर्विरोध नहीं चुना गया गणेश नाईक के अलावा किसी भी विधायक को दो लाख से ज्यादा वोट नहीं मिले
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 21 Oct 2019, 9:23 AM IST

ganesh

मुंबई। महाराष्ट्र विधासभा चुनाव मेें रिकॉर्ड मत पाने वाले गणेश नाइक का रिकॉर्ड आज भी कायम है। 1980 के बाद निर्विरोध कोई विधायक नहीं चुना गया। गौरतलब है कि 1962 के बाद से अब तक कुल 12 बार विधानसभा के चुनाव हुए। इसमें अब तक 3,396 लोग विधायक बने। मगर आज तक नाईक का रिकार्ड नहीं टूटा है। इस बार वह बीजेपी में शामिल हैं। बेटा उनका संदीप नाइक अरोली में पढ़ रहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के इतिहास में नवी मुंबई के गणेश नाईक को जितने वोट मिले,उतने वोट आज तक किसी भी विधायक को नहीं मिले। गणेश नाईक सन 2004 के विधानसभा चुनाव में नाईक ने बेलापुर मतदान क्षेत्र से एनसीपी के उम्मीदवार थे। उस चुनाव में नाईक को 3,24,706 वोट मिले थे।

नाईक ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था। सन 1995 के विधानसभा चुनाव में गणेश नाईक ने शिवसेना से चुनाव लड़ा था, तब उन्हें 2 लाख से ज्यादा वोट मिले थे। गणेश नाईक के अलावा किसी भी विधायक को दो लाख से ज्यादा वोट नहीं मिले। वहीं सबसे कम कम वोट लेकर विजय हासिल करने का रिकॉर्ड 1962 में विक्रम जयराम शेटे के नाम है। उन्हें कुल 6,211 वोट मिले थे और वे चुनकर विधानसभा में पहुंचे थे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के इतिहास में निर्विरोध चुने जाने वाले विधायकों की संख्या बहुत कम है। दौलतराव देसाई 1967 में पहली बार पाटण विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्विरोध चुने गए थे। 1972 में मालशिरस मतदान क्षेत्र से बाबासाहेब देशमुख,माणगांव निर्वाचन क्षेत्र से राम महालुंगे और गेवराई विधानसभा से सुंदरलाल सोलुंके निर्विरोध चुने गए थे। मगर नाईक की रिकॉर्ड वोट से जीत आज तक कोई हासिल नहीं कर पाया।