26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अनोखे तरीके से इटली के डिप्टी पीएम का हुआ ब्रेकअप, गर्लफ्रेंड ने सेल्फी भेजकर तोड़े रिश्ते

बीते तीन साल से इटली के डिप्टी पीएम मातेओ साल्विनी और उनकी गर्लफ्रेंड एलिजा के बीच चल रहा था अफेयर,सेल्फी पोस्ट कर दुनिया को रिश्ता खत्म होने की बात बताई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 6 Nov 2018, 11:11 AM IST

girlfriend

अनोखे तरीके से इटली के डिप्टी पीएम का हुआ ब्रेकअप, गर्लफ्रेंड ने सेल्फी भेजकर तोड़े रिश्ते

रोम। बीते तीन साल से रिश्ते में रहे इटली के डिप्टी पीएम मातेओ साल्विनी और उनकी गर्लफ्रेंड एलिजा की मीडिया में आई एक अंतरंग तस्वीर ने सनसनी फैला दी है। सोमवार एलिजा ने साल्विनी के साथ अपने रिश्ते का अंत बताकर एक तस्वीर सोशल मीडिया में साझा की है। इसके बाद से वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल इस तस्वीर में एलिजा और साल्विनी अंतरंग स्थिति में हैं। हालांकि,टीवी एंकर एलिजा ने इस रिश्ते के टूटने पर कोई औपचारिक ऐलान या प्रेस ब्रीफिंग की जगह इंस्टाग्राम पर सेल्फी पोस्ट कर दुनिया को रिश्ता खत्म होने की बात बताई। एलिजा ने साल्विनो के साथ बिताए खूबसूरत पलों की याद में बेड पर अंतरंग पलों के दौरान खींची सेल्फी पोस्ट किया।

पाकिस्तान में बंदूकधारियों ने पुलिस अधिकारी को गोलियों से भूना, ड्राइवर और सुरक्षा कर्मी भी मारे गए

यूरोपीय मीडिया में काफी लोकप्रिय थे दोनों के रिश्ते

जिस वक्त 35 साल की एलिजा ने देश के डिप्टी पीएम से ब्रेकअप की घोषणा की,उस वक्त साल्विनी घाना के लिए एक फ्लाइट में थे। ऐंटी इमिग्रेंट लीग पार्टी के नेता साल्विनी की पहचान प्रवासियों के प्रति सख्त रवैये के लिए है। वह देश के आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं। साल्विनी और एलिजा के बीच संबंध यूरोपीय मीडिया में काफी लोकप्रिय थे।

जिस तस्वीर को चुना,वह काफी खास है

एलिजा ने ब्रेकअप के लिए जिस तस्वीर को चुना,वह काफी खास है। इस तस्वीर में डिप्टी पीएम गहरी नींद में सोए हुए नजर आ रहे हैं,जबकि इजोआर्दी सेल्फी खींच रही हैं। ब्रेकअप नोट में लोकप्रिय टेलिविजन टॉक शो होस्ट ने लिखा,यह असल में वह नहीं है जो हमने एक-दूसरे को दिया और जिसे मैं मिस करूंगी,लेकिन वह है जो हम आज भी एक-दूसरे को देते हैं। बहुत सारा सम्मान उस सच्चे प्यार के लिए जो कभी था,शुक्रिया, मातेओ...'