
जमात-उद-दावा ने पीएम मोदी की हत्या की साजिश रची
रावलकोट। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हिस्सा माने जाने वाले जमात-उद-दावा(जेयूडी)ने एक संप्रदाय विशेष से अपील की है कि वे रमजान के दौरान जेहाद छेड़ें। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कत्ल की धमकी देते हुए कहा है कि इस्लाम का झंडा अमरीका और भारत पर लहराया जाएगा। आतंकी संगठन इससे पहले भी भारत पर बड़े आतंकी हमले की धमकी देता रहा है। गौरतलब है कि मुंबई आतंकी हमलों के बाद जब अमरीका ने लश्कर पर बैन लगा दिया था तो उसने जेयूडी के नाम पर चैरिटी ऑर्गनाइजेशन शुरू की लेकिन इसका पहला मकसद भी आतंकवाद को बढ़ावा देना था। कश्मीर में इस आतंकी संगठन के सबसे अधिक आतंकी मारे गए हैं।
कत्ल के लिए उपयुक्त माह
जेयूडी के एक सदस्य मौलाना बशीर अहमद खाकी ने तो पुंछ जिले के रावलकोट में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कहा कि जेहाद-ए-कत्ल के लिए रमजान पवित्र माह है। उसने कहा कि जिन्हें जेहाद करते हुए शहादत मिलती है,उनके लिए हमेशा जन्नत के दरवाजे खुले रहते हैं। उसने यह भी कहा कि जेयूडी के आतंकी कश्मीर में जेहाद को आगे बढ़ा रहे हैं और भारत की सेनाओं से लड़ रहे हैं। उनका जेहाद कश्मीर में आजादी के मकसद और भारत की तबाही के लिए है। इसके साथ ही उसने यहां पर काफिरों के लिए जेहाद शुरू करने की बात कही।
भारत और इजरायल के होंगे टुकड़े
भारत और इजरायल के होंगे टुकड़े जेयूडी के सदस्य मौलाना बशीर अहमद खाकी ने शुक्रवार को पीओके के पुंछ जिले के रावलकोट में यह बात कही। मौलाना बशीर ने खुद को लश्कर के सरगना हाफिज सईद को दूत बताया। उसने पीओके से धमकी दी और कहा कि भारत के पीएम मोदी को मार दिया जाएगा और इस्लाम का झंडा भारत और अमेरिका में लहराएगा। बशीर ने इसके साथ ही कहा कि भारत और इजरायल छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाएंगे।
Published on:
08 Jun 2018 02:49 pm

बड़ी खबरें
View Allविश्व की अन्य खबरें
विदेश
ट्रेंडिंग
