नई दिल्ली । एक फैशन कंपनी के मालिक जापानी अरबपति युसाकु मीजाव दुनियाभर से ऐसे आठ लोगों को चुन रहे हैं, जिन्हें वे चांद की मुफ्त में सैर करवा सकें। युसाकु को 2018 में अमरीकी निजी अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स द्वारा विकसित किए जा रहे अंतरिक्ष यान में सभी सीटें बुक करने वाले पहले व्यक्ति के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने, कुछ इसी तरीके से अपने साथ जाने वाली एक महिला मित्र का भी चयन किया था।