4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान संकट पर G-7 देशों के नेता करेंगे वर्चुअल मीटिंग, ले सकते हैं बड़ा निर्णय

इस मीटिंग में सभी नेता अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर नजर रखने, आपसी सामंजस्य बनाए रखने तथा अमरीकी नागरिकों और उनका साथ दे रहे बहादुर अफगान व अन्य नागरिकों को वहां से निकालने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 24 Aug 2021, 8:48 AM IST

taliban attack on Kabul airport

taliban attack on Kabul airport

नई दिल्ली। अफगानिस्तान के वर्तमान हालात पर चर्चा करने के लिए अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन G7 समूह के सदस्यों के साथ 24 अगस्त को डिजिटल मीटिंग करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति 24 अगस्त को जी7 देशों के प्रमुखों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। इस मीटिंग में सभी नेता अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर नजर रखने, आपसी सामंजस्य बनाए रखने तथा अमरीकी नागरिकों और उनका साथ दे रहे बहादुर अफगान व अन्य नागरिकों को वहां से निकालने की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

इसी सप्ताह G7 ग्रुप देशों के प्रमुख जिनमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों और इतालवी प्रधानमंत्री मारियो द्राघी शामिल हैं, ने इस संबंध में फोन पर भी बातचीत की थी। उसी बातचीत को एक कदम आगे बढ़ाते हुए इस वर्चुअल मीटिंग की योजना बनाई गई है।

यह भी पढ़ें : पुतिन ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, कहा- हम नहीं चाहते कि यहां आतंकवादी शरणार्थियों की आड़ पर पहुंचे

साकी ने कहा कि मीटिंग में भाग ले रहे नेता अफगान शरणार्थियों के लिए मानवीय सहायता एवं सहयोग उपलब्ध कराने के लिए अन्य योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में अफगानिस्तान और तालिबान को लेकर कोई बड़ा फैसला किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : फ्रांस ने 31 अगस्त की समय सीमा को बढ़ाने का किया आग्रह, कहा- अफगान लोगों की निकासी के लिए कोशिश जारी

उल्लेखनीय है कि हाल ही में अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान ने पूरी तरह से नियंत्रण कर लिया है। इसके बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी, उपराष्ट्रपति ने देश छोड़ दिया था तथा आम नागरिकों ने भय के कारण देश छोड़कर जाना शुरू कर दिया है। बहुत से अफगान शरणार्थी तालिबान के डर से दूसरे देशों में शरण लेना चाहते हैं हालांकि ईरान, रूस और चीन जैसे देशों ने पहले ही अपनी सीमाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया है।