उत्तर कोरियाई तानाशाह की खराब सेहत के संकेत तब मिले जब पिछले दिनों किम जोंग उन की शक्तिशाली छोटी बहन किम यो जोंग को निर्णय लेने वाले प्रमुख निकाय में फिर से नियुक्त किया गया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपने भाई की लंबे समय से करीबी सलाहकार रहीं, किम यो जोंग को केंद्रीय समिति के राजनीतिक ब्यूरो का फिर से वैकल्पिक सदस्य चुना गया।