4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस लड़की ने भूत के साथ बनाए हैं संबंध, यकीन नहीं होता तो खबर पढ़ लें

आज हम ऐसी ही एक लड़की के बारे में बात कर रहे हैं जिसका दावा है कि उसने भूत के साथ संबंध बना रखे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Rahul Mishra

•

Updated: 7 Dec 2017, 4:43 PM IST

sian

नई दिल्ली। दुनिया में भूत-प्रेत और एलियंस को लेकर काफी मतभेद हैं। इन मामलों में कई लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोग भूत-प्रेत को लेकर काफी अजीबो-गरीब बातें करते हैं तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ये दावा ठोकते हैं कि उन्होंने भूत-प्रेत को सिर्फ देखा ही नहीं है बल्कि उनके साथ वक्त भी बिताया है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो ये दावा भी करते हैं कि उन्होंने भूतों और एलियंस के साथ संबंध भी बनाए हैं। आज हम ऐसी ही एक लड़की के बारे में बात कर रहे हैं जिसका दावा है कि उसने भूत के साथ संबंध बना रखे हैं।

जी हां, सुनने में ये काफी अजीब और बेबुनियादी बात लगती है। क्योंकि विज्ञान की मानें तो इस धरती पर भूत जैसी कोई है ही नहीं। तो वहीं कई लोगों का ये मानना होता है कि इस धरती पर भूतों का भी बसेरा है। ऐसी ही सियान जेमसन नाम की एक लड़की है, जिसने दावा किया है कि उसने भूत के साथ संबंध स्थापित किए हैं। भूत के साथ रिलेशनशिप बनाने का दावा करने वाली ये लड़की लंदन की है और इसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है।

सियान की मानें तो करीब तीन साल उसका बॉयफ्रेंड के साथ ब्रेकअप हो गया था। वो सिएन का पहला बॉयफ्रेंड था। ब्रेकअप के बाद वो काफी टूट गई थी और अपना घर छोड़ दिया था। जिसके बाद वो वेल्स सिटी के छोटे से कस्बे में बस गई। यहां वो अपनी आगे की ज़िंदगी एक कॉटेज में बिता रही थीं। सियान बतातीं हैं कि एक रात को सोते हुए उनकी नज़र वहां टंगी एक पेंटिंग पर पड़ी थी। जिसे वहां के मालिक ने छोड़ रखा था। बताया जा रहा है कि ये पेंटिंग 1820 की है। सियान ने आगे बताया कि पेंटिंग में एक खूबसूरत लड़का भी था। फिर नींद में उन्हें काफी डरावने सपने आने लगे। ये सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा।

एक रात की बात है सियान ने बताया कि पेंटिंग वाला लड़का उसके बेड पर लेटा हुआ था। वो वहां से उठकर जाने लगी तो वे एक दीवार से टकरा गईं। जिससे ये क्लियर हो गया कि इस बार वो सपना नहीं देख रही हैं। जिसके बाद उसने सियान को पहले तो छूआ और फिर संबंध बनाने लगा। इस बीच दोनों के बीच कोई बात भी नहीं हुई। लेकिन फिर भी सियान को उस पेंटिंग वाले लड़के के बारे में सब कुछ मालूम पड़ गया कि उसका नाम रॉबर्ट था। रॉबर्ट की मौत 100 साल पहले ही हो चुकी थी।