29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका: विश्व हिन्दू सम्मलेन में लव जिहाद की चर्चा, शर्मिला टैगोर और करीना कपूर के विवाह पर निशाना

शर्मिला टैगोर और करीना कपूर की शादी को लव जिहाद से जोड़ते हुए इसकी वैधता पर सवाल उठाया।

2 min read
Google source verification
shramila tagore-kareena kapoor

अमरीका: विश्व हिन्दू सम्मलेन में लव जिहाद पर चर्चा, शर्मिला टैगोर और करीना कपूर के विवाह पर निशाना

शिकागो। शिकागो में आयोजित विश्व हिन्दू सम्मलेन में लव जिहाद पर चर्चा हुई। इसके अलावा इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और करीना कपूर की शादी को भी निशाना बनाया गया है। हिन्दू राष्ट्रवादी संगठन आरएसएस से जुड़े कुछ लोगों ने शर्मिला टैगोर और करीना कपूर की शादी को लव जिहाद से जोड़ते हुए इसकी वैधता पर सवाल उठाया।

शिकागो में विश्व हिन्दू सम्मलेन: पीएम मोदी ने की हिन्दू दर्शन की तारीफ

लव जिहाद की गूंज

शिकागो में आयोजित विश्व हिन्दू सम्मलेन में लव जिहाद की गूंज सुनाई दी। लव जिहाद का जिक्र छेड़ते हुए यह कहा गया कि यह हिन्दुओं के खिलाफ हाल के दिनों में सबसे बड़ी साजिश है। आरोप लगाया गया कि लव जिहाद से हिन्दू लड़कियों को मुसलमान बनाए जाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। आरएसएस ने विश्व हिन्दू सम्मेलन में इस मुद्दे को खूब उछाला।

शर्मिला टैगोर की शादी पर सवाल

शर्मिला टैगोर और करीना कपूर के विवाह पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए आरएसएस ने कहा कि यह दोनों विवाह लव जिहाद का हिस्सा हैं। आरएसएस के दिलीप अमीन ने विश्व हिन्दू सम्मलेन में एक नोट जारी करते हुए इन दोनों अभिनेत्रियों की प्रोफाइल सम्मलेन में उपस्थित व्यक्तियों के सम्मुख रहते हुए पूछा कि क्या ये दोनों अभिनेत्रियां अब भी हिन्दू धर्म का पालन करती हैं, जैसा कि खबरों में दावा किया गया है।

भारत को घेरने के लिए चीन की नई चाल, नेपाल को लैंड पोर्ट और बंदरगाह इस्तेमाल करने की अनुमति

बता दें कि शिकागो में स्वामी विवेकानंद के 1893 में विश्व हिन्दू कांग्रेस के सम्मलेन को संबोधन के 125 साल पूरे होने के मौके पर यह धर्म सम्मेलन आयोजित किया गया है।1893 में ही आयोजित विश्व धर्म कांग्रेस में स्वामी विवेकानंद ने अपना मशहूर व्याख्यान दिया था। 7 सितंबर से 9 सितंबर 2018 तक शिकागो में आयोजित इस समारोह में देश और दुनिया की तमाम दिग्गज हस्तियां हिस्सा लेंगी। विश्व हिन्दू सम्मेलन में 80 देशों के 2,500 से अधिक प्रतिनिधियों के भाग ले रहे है।