पुतिन ने तीसरी बार रूस का चुनाव जीत लिया है। सीरिया को लेकर पुतिन शुरुआत से ही सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद का पक्ष लिया है। उनकी दलील है कि विद्रोही साजिश रचकर असद को हटाना चाहते हैं। इसे लेकर उनकी अमेरिका,फ्रांस ब्रिटेन आदि देशों से तल्खी भी रही है। अमेरिका सीरिया में असद सरकार को हटाने के पक्ष में है। वह चाहता है कि सीरिया का प्रशासन उसके हाथ में आ जाए। अभी तक यह माना जा रहा था कि पुतिन अगर तीसरा चुनाव नहीं जीतते हैं तो सीरिया में कार्रवाई करके असद सरकार को हटा दिया जाएगा। मगर पुतिन की जीत ने यूरोपीय देशों का दृष्टिकोण बदल दिया। अब सभी देश रूस से बातचीत करके सीरिया का हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं।