26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / Miscellenous World / America: घर की फर्श के नीचे बने 30 फुट गहरे कुएं में गिरा शख्स, बचाव दल ने बाहर निकाला

America: घर की फर्श के नीचे बने 30 फुट गहरे कुएं में गिरा शख्स, बचाव दल ने बाहर निकाला

Highlights यह घर 1843 में बनाया गया था और उस समय यह कुआं उस घर के बाहर हुआ करता था। फायर फाइटर (Fire fighter) ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और लगभग 25 मिनट के अंदर उस शख्स को बचा लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 3 Jul 2020, 5:25 PM IST

floor

घर की फर्श के नीचे बना कुआं।

वाशिंगटन। अमरीका (America) में एक शख्स 30 फुट के एक कुएं में गिरने के बाद सुरक्षित बच गया। यह कुआं उसके दोस्ते के घर की फर्श के नीचे बना हुआ था। अग्निशमन विभाग द्वारा उसे बचा लिया गया। लकड़ी फर्श पर पांव रखते ही टूट जाने के बाद शख्स सीधे कुएं जा गिरा, जिसमें पानी भी था। घर नीचे कुएं का निकलना हैरान कर देने वाली घटना है। यह घर करीब 200 से अधिक साल पुराना है। ये वाक्या सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो चुका है।

गिलफोर्ड फायर डिपार्टमेंट ( Guilford Fire Department) की एक पोस्ट के मुताबिक, ये शख्स अपने दोस्त के घर के फर्श से होकर एक 20-30 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। दरअसल यह घर 1843 में बनाया गया था और उस समय यह कुआं उस घर के बाहर हुआ करता था। कई सालों बाद यहां पर नवीकरण किया गया। इसके बाद 1981 में पूरे घर की फ्लोर में लकड़ी लगाई गई। लकड़ी से पूरी जमीन को कवर किया गया।

दोस्त के साथ एक नए किरायेदार को घर दिखाने के लिए मकान मालिक पहुंचा था। तभी फर्श टूट गया है और दोस्त सीधे कुएं में जाकर गिर गया। 20-30 फीट के कुएं में, बेहद ठंडे पानी भी था।

घटना के बाद, अग्निशमन विभाग को 911 कॉल प्राप्त हुई और गिलफोर्ड फायर फाइटर ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और लगभग 25 मिनट के अंदर उस शख्स को बचा लिया।

सौभाग्य से, पीड़ित को केवल मामूली चोटें आईं, लेकिन जांच के लिए अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। सोशल मीडिया पोस्ट के वायरल होने पर कई संदेश आए। कुछ लोगों ने अग्निशमन विभाग का आभार व्यक्त किया। तो कुछ ने ईश्वर का आभार व्यक्त किया।