
नई दिल्ली। लोग कभी-कभी बेवजह की जिद में आकर कुछ ऐसा कर जाते है जिनका खामियाज़ा उन्हें बाद में भुगतना पड़ता है। कभी मसला इतना बिगड़ जाता है कि चाहकर भी कुछ किया नहीं जा सकता। आज भी एक ऐसी ही हकीकत से हम आपका सामना करवाएंगे जिसमें कि एक शख्स ने कुछ ऐसा किया कि उसे अब इसके लिए पछताना पड़ रहा है। दरअसल ये मामला है चीन का, यहां पर एक शख्स ने अपनी पहचान छुपाने के लिए ऐसा नाटक किया कि जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यह घटना साल 2005 में घटी। जब चीन के झेगिंयांग प्रांत में रहने वाले झेंग ने एक विवाद के चलते एक व्यक्ति का खून कर दिया।
दरअसल किराए को लेकर कई दिनों से झेंग क ी पत्नी के चाचा से कहासुनी हो जाती थी। एक दिन इसी विवाद के चलते झेंग ने चाचा का खून कर दिया। चाचा के मर जाने के बाद झेंग को ये ध्यान आया कि अब वो इसके चलते पकड़ा जाएगा। जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त झेंग 33 साल का था।
झेंग ने खुद को बचाने के लिए एक तरकीब निकाला। उसने गूंगा होने का नाटक किया ताकि पुलिस उससे कुछ पूछें तो वो उसका जवाब न दें पाएं और उसके पकड़े जाने का खतरा कम हो जाएं। झेंग का ये तरकीब कामयाब भी साबित हुआ। घटना के कुछ दिनों के बाद झेंग को नौकरी मिल गई। नौकरी के बाद झेंग ने शादी भी कर ली और उसके बच्चे भी हुए। सबकुछ बिल्कूल ठीक चल रहा था। लेकिन झूठ को ज्यादा दिनों तक छिपाकर नहीं रखा जा सकता। करीब 12 सालों के बाद जब झेंग ने बोलने की कोशिश की तो उसके गले से आवाज़ ही नहीं निकली। इसके बाद झेंग ने डर के मारे मेडिकल टेस्ट करवाया जिससे ये पता चला कि झेंग अब कभी नहीं बोल पाएगा। झेंग इस बात से इतने सदमें में आ गया कि उसने पुलिस के पास जाकर लिखकर अपने जुर्म को कबूला और खुद को कानून के हवाले कर दिया।
Published on:
1 Jan 2018, 3:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.