6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंसान की पहचान उसके कर्माे से होती है, इस बात का गवाह बना ये बदसूरत कुत्ता

सबसे बदसूरत होने की प्रतियोगिता में इस कुत्ते ने ये मुकाम हासिल किया है।

2 min read
Google source verification

image

Ravi Gupta

Jan 13, 2018

ugliest dog

नई दिल्ली। हममे से शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे कुत्ते न पसंद हो क्योंकि कुत्ते दिखने में काफी प्यारे होते है और साथ ही ये काफी वफादार भी होते हैं। आजतक हमने उन कुत्तों के वफादारी के बारे में बहुत सुना है। लेकिन आज हम आपको ऐसे कुत्ते के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि खूबसूरत नहीं बल्कि दुनिया में सबसे ज्यादा बदसूरत दिखाई देता है। जी हां इस कुत्ते को दुनिया का सबसे बदसूरत कुत्ता होने का खिताब मिला है। सबसे बदसूरत होने की प्रतियोगिता में इस कुत्ते ने ये मुकाम हासिल किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये प्रतियोगिता कैलिफोर्निया के पेटलुमा में आयोजित किया गया था जहां मार्था नामक इस कुत्ते ने दुनिया का सबसे बदसूरत कुत्ता होने का खिताब अपने नाम किया।

इस कुत्ते की उम्र तीन साल है। आपको जानकर हैरानी होगी कि मार्था ने इस प्रतियोगिता में 1,500 डॉलर, एक ट्रॉफी और न्यूयॉर्क की यात्रा करने का इनाम जीता है। मार्था की मालकिन शर्ली जिंडलर ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मुझे गर्व है, ऐसे मौके पर मुझे एक झप्पी की ज़रूरत है और इतना कहकर शर्ली ने अपने कुत्ते को गले लगा लिया। शर्ली, मार्था के इस जीत पर काफी खुश नजर आई। आपको बता दें कि मार्था प्रतियोगिता में इकलौता ऐसा कुत्ता था जिसे कि आंखो से दिखाई नहीं देता था।

जब मार्था रैंप पर बिना संचालक के चलकर सबके सामने आया तो लोग इस दृश्य को देखकर हैरान थे कि एक ऐसा कुत्ता जिसे आंखों से दिखाई तक नहीं देता वो बिना किसी मार्गदर्शन के कैसे चल सकता है। बस और क्या था इतना देखकर ही मार्था पर सबको प्यार आ गया और उसने इस प्रतियोगिता में बाकी अन्य तेरह कुत्तों को पछाड़ दिया। दरअसल मार्था के आंखों की रोशनी सांता रोज़ा में एक हादसे के दौरान चली गई और एक रेस्कयू के दौरान बहुत ही मुश्किल से मार्था को बचाया जा सका। इसके बाद शर्ली ने मार्था को गोद ले लिया था। खैर जो भी शक्ल से क्या मार्था की होनहार और वफादारी को देखकर सभी उसके कायल है।