पार्टी के एक नेता ने ‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ को बताया कि जितनी जल्दी कार्यवाहक सरकार बनती है, मुशर्रफ मई या जून के आरंभ में देश वापस लौट आएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व उनके वतन वापसी की तारीख तय करेगा। पिछले साल इलाज के लिए दुबई जाने की अनुमति मिलने के बाद से ही मुशर्रफ वहीं रह रहे हैं।