31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्‍व की अन्‍य खबरें
रोहिंग्या मामले में म्यांमार के दर्जनों गांव की होगी जांच, सरकार ने संयुक्त राष्ट्र को दी इजाजत
Play video

रोहिंग्या मामले में म्यांमार के दर्जनों गांव की होगी जांच, सरकार ने संयुक्त राष्ट्र को दी इजाजत

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता ने बताया कि इंस्पेक्टरों ने अपना प्रारंभिक काम शुरू भी कर दिया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 13 Sep 2018, 4:30 PM IST

नई दिल्ली। म्यांमार सरकार ने संयुक्त राज्य की जांच टीम को रोहिंग्या मामले की पड़ताल करने की अनुमति दे दी है। इसके बाद जांचकर्ता म्यांमार के राखिने राज्य के दर्जनों गांव और कस्बों में जाकर छानबीन कर सकेंगे। बता दें कि ये इलाका पिछले साल तक सैंकड़ों रोहिंग्या मुस्लिमों का घर था।

इस जांच में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी संस्थान और संयुक्त राष्ट्र विकास प्रोग्राम की चार टीमें दो हफ्तों तक इलाकों में तैनात रहेंगी। बता दें कि ये वही इलाका जहां रोहिंग्या मुस्लिमों की कथित रूप से हत्या और म्यांमार सेना द्वारा यौन शोषण का मामला सामने आया था। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता एओफ मैकडॉनेल के मुताबिक, म्यांमार सरकार ने संयुक्त राष्ट्र की टीमों को सप्ताहांत में 23 गांवों और तीन अन्य गांव वार्डों की जांच करने की अनुमति दी है। उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टरों ने अपना प्रारंभिक काम शुरू भी कर दिया है।