28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नेपाल दौरा शुरू, जनकपुरधाम पहुंचे पीएम मोदी, जानकी मंदिर में करेंगे पूजा अर्चना

पीएम नरेंद्र मोदी नई दिल्‍ली से रवाना होने के बाद कुछ देर पहले जनकपुर पहुंच गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 11 May 2018, 12:56 PM IST

pm modi

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह पड़ोसी देश नेपाल रवाना होने के बाद जानकीधाम पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्‍वागत नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली ने किया। कुछ देर पीएम वहां से जानकी मंदिर के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का चार साल में तीसरा नेपाल दौरा है।

आज नेपाल में दिन भर क्‍या करेंगे पीएम
जनकपुर पहुंचने के बाद 10.35 बजे उनके साथ जानकी मंदिर पहुंचेंगे। वहां पुजारी पंडित विश्‍वनाथ के साथ पूजा अर्चना भी करेंगे। उसके बाद नागरिक बारह बीघा मैदान में नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान रामायण सर्किट की घोषणा और जनकपुर-अयोध्या एसी बस सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे। 11.25 बजे पीएम बारह बीघा मैदान में भाषण देंगे। वहां से 12 बजे बाद काठमांडू के लिए रवाना हो जाएंगे। काठमांडू में उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनरदिया जाएगा। इसके साथ ही मुक्तिनाथ और पशुपतिनाथ मंदिर का दौरा करेंगे।

नेपाल के साथ संबंधों को सबसे ज्‍यादा तवज्‍जो
नेपाल दौरे पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने गुरुवार को बयान भी जारी किया था। उन्होंने कहा कि भारत, नेपाल के साथ दोस्ताना संबंधों को सबसे जयादा तवज्‍जो देता है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के निमंत्रण पर नेपाल के अपने दौरे का जिक्र करते हुए मोदी ने रवाना होने से पहले बयान में कहा कि बतौर प्रधानमंत्री नेपाल का यह मेरा तीसरा दौरा है। यह नेपाल को लेकर भारत की उच्च प्राथमिकता और हमारे पुराने, करीबी दोस्त नेपाल के साथ निजी तौर पर मेरे जुड़ाव को दर्शाता है। नेपाल दौरा दो देशों के बीच औपचारिक दौरे से बढ़कर है। उन्होंने बताया कि इस दौरे पर पीएम ओली के साथ पारस्परिक हित के मुद्दों पर नई दिल्ली में हुई हालिया चर्चा को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में हमारी सहकारी साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वह काठमांडू के अलावा तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने वाले जनकपुर और ऐतिहासिक शहर मुक्तिनाथ भी जाएंगे।