25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

म्यांमार में तख्तापलट की खबर, आंग सान सू की हिरासत में, सेना का इस बात से इनकार

म्यांमार में तख्तापलट की तैयारी। आंग सान सू और राष्ट्रपति हिरासत में। पश्चिमी देशों के राजदूतों ने जताई थी आशंका।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 1 Feb 2021, 8:56 AM IST

ang san suu ki

सेना ने एक साल के लिए देश का नियंत्रण अपने हाथों में लिया।

नई दिल्ली। आज सुबह होते ही पड़ोसी देश म्यांमार में से तख्तापलट सूचना है। जानकारी के मुताबिक सत्ताधारी पार्टी की मुखिया आंग सान सू की और राष्ट्रपति को सेना ने लिया हिरासत में ले लिया है। इसके साथ ही इंटरनेट और टेलीफोन सेवाएं बंद कर दी गई हैंं। आंग सान सू की ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Myanmar और भारत में हथियार धकेल रहा China, क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरा

सेना ने नियंत्रण अपने हाथों में लिया

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक स्टेट काउंसलर आंग सान सू की को घर में नजरबंद कर दिया है। म्यांमार के ऑनलाइन पोर्टल म्यांमार नाउ ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया है कि सू की और उनकी पार्टी के अध्यक्ष को सोमवार तड़के गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरी तरफ म्यांमार में सेना के टेलीविजन चैनल ने बताया कि सेना ने एक वर्ष के लिए देश का नियंत्रण अपने हाथों में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक नेपीडॉ में सभी संचार लाइनों को काट दिया गया है।

10 साल पहले तक म्यांमार में था सैन्य शासन

भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में एक दशक पहले तक करीब 50 साल तक सैन्य शासन रहा था। पिछले साल नवंबर में हुए चुनाव में सत्ताधारी एनएलडी पर धांधली के आरोप लगे थे। इस बीच सेना ने तख्तापलट की खबरों से इनकार किया है।

सेना ने दी थी एक्शन लेने की चेतावनी

आपको बता दें कि हाल ही में कुछ पश्चिमी राजदूतों ने म्यांमार में तख्तापलट की आशंका जाहिर की थी। हालांकिए बाद में म्यांमार की सेना ने बयान जारी कर कहा था कि उसके कमांडर इन चीफ सीनियर जनरल मिन आंग लाइंग के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। ये बात अलग है कि संसद सत्र के पहले ही सेना ने चेतावनी दी थी कि चुनाव के दौरान वोटों में गड़बड़ी पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह ऐक्शन ले सकती है।