वॉशिंगटन। मियामी में अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Election) से पहले होने वाली दूसरी बहस को रद्द कर दिया गया है। यह डिबेट 15 अक्टूबर को होने वाली थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कमीशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स (CPD) ने रिपब्लिकन उम्मीदवार व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन (Joe Biden) के बीच होने वाले वर्चुअल बहस को कैंसल कर दिया है।