राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय के अनुसार मंगलवार को 2,255 नए मामले सामने आए। मंत्रालय के अनुसार 31 और लोगों की मौत हुई। इसके बाद देश में कुल मृतकों की संख्या 737 तक पहुंच गई है। वहीं कुल 34,337 लोग संक्रमित हैं। पूरे देश के विभिन्न हिस्सों में पंजाब में 13,225 मामले, सिंध में 12,610, खैबर पख्तुनख्वा में 5,021, बलूचिस्तान में 2,158, इस्लामाबाद में 759, गिलगित बाल्तिस्तान में 475, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 88 मामले हैं।