8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाफिज सईद को लेकर चुप्पी साध बैठे कुरैशी, कहा-अगली सार्क बैठक पाकिस्तान में होगी

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने हाफिज सईद को मिली छूट पर नहीं दिया जवाब पाक की अपील के बाद हाफिज सईद को उसके अकाउंट से पैसे निकालने की मिली अनुमति
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Sep 27, 2019

पाक विदेश मंत्री कुरैशी

वाशिंगटन। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी आतंकी हाफिज सईद को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर चुप्पी साध बैठे। संयुक्त राष्ट्र महासभा से अलग सार्क देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने संबोधन के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि अगली सार्क बैठक पाकिस्तान में होगी। इसकी तारीख बाद में तय की जाएगी।

दरअसल, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने पाकिस्तान के उस अनुरोध को मान लिया, जिसमें कहा गया था कि वैश्विक आतंकी हाफिज सईद को अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए उसके बैंक खातों से राशि निकालने की अनुमति दी जाए। इस पर यूएन ने करीब डेढ़ लाख प्रति माह निकालने की अनुमति दी है।

बता दें संयुक्त राष्ट्र प्रतिबंध समिति ने 15 अगस्त के पत्र में लिखा था कि उसे पाक से एक पत्र मिला था, जिसमें सईद को कुछ खर्च चलाने के लिए उसे उसके जब्त बैंक खातों का इस्तेमाल करने की अनुमति मांगी गई थी।

पाक ने भारतीय मीडिया पर आरोप लगाया

वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तान ने भारतीय मीडिया पर आरोप लगाया है कि वह एक खास हिस्सा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा हाफिज सईद को उसके बैंक खातों के इस्तेमाल करने की अनुमति देने के मुद्दे पर जबरदस्त राजनीति कर रहा है।