यही नहीं, जम्मू-कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान ने UN को एक चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी मेें घाटी की स्थिति पर चिंता जताई गई है। इसके साथ ही चिट्ठी में राहुल गांधी के बयान का भी जिक्र किया गया। पाकिस्तान ने अपनी चिट्ठी में राहुल गांधी के बयान का हवाला दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि कश्मीर में लोग मर रहे हैं। पाकिस्तान ने आगे लिखा है कि कश्मीर में बीते 7 दशकों से मानवाधिकारों का उल्लंघन हो रहा है।