7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्‍व की अन्‍य खबरें
ट्रंप की अप्रवासी नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Play video

ट्रंप की अप्रवासी नीति के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

करीब 30,000 लोगों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया, 700 से अधिक शहरों के लोग सड़कों पर उतरे।

Google source verification

वाशिंगटन। अमरीका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रवासी नीति (जीरो टॉलरेंस )के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आयोजकों के मुताबिक, करीब 30,000 लोगों ने इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। यह प्रदर्शन 700 से अधिक शहरों और कस्बों में हुआ। इन प्रदर्शनकारियों ने ट्रंप के खिलाफ नारेबाजी की। ये प्रदर्शन ट्रंप की अप्रवासी नीति नीति के लागू होने के लगभग दो महीने बाद हो रहे हैं। इस नीति के तहत अमरीका-मेक्सिको सीमा पर अवैध रूप से दाखिल हुए प्रवासियों के बच्चों को उनसे अलग किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को मुख्य रैली वाशिंगटन में हई लेकिन न्यूयॉर्क, फिलाडेल्फिया,शिकागो,मिलवॉकी, डेनवर, मियामी, सेंट लुइस, सैन फ्रांसिस्को और लॉस एंजेलिस जैसे कई शहरों में बड़ी तादाद में लोगों ने प्रदर्शन किए और रैलियां निकाली।