29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फाइजर वैैक्सीन को अब एक माह तक फ्रिज के तापमान में कर सकते हैं स्टोर, EU के ड्रग नियामक ने दी मंजूरी

फाइजर वैैक्सीन के स्टोरेज की समय सीमा पहले केवल 5 दिनों की थी। कठिन ट्रांसपोर्टेशन के कारण इसका वितरण करना मुश्किल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 18 May 2021, 1:40 PM IST

Coronavaccine pfizer

Coronavaccine pfizer

ब्रुसेल्स। कोरोना वायरस के खिलाफ तैयार फाइजर (Pfizer) की वैैक्सीन को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। यूरोपीय संघ (European Union) के ड्रग रेग्युलेटर के अनुसार फाइजर की वैक्सीन को अब फ्रिज के तापमान में एक माह तक के लिए रखा जा सकता है।

Read More: ज्यूरोंग रोवर अगर लैंडर से सफलतापूर्वक अलग हो गया तो चीन रचेगा इतिहास, पढि़ए रोवर से जुड़ी कुछ खास और रोचक बातें

पहले स्टोरेज की समय सीमा केवल 5 दिनों की थी

इससे पहले वैक्सीन के स्टोरेज की समय सीमा केवल 5 दिनों की थी। इससे पहले वैक्सीन के स्टोरेज को लेकर कई समस्याएं सामने आ रही थी। दरअसल फाइजर कोरोना के खिलाफ काफी असरदार मानी जाती है। मगर कम तापमान और कठिन ट्रांसपोर्टेशन के कारण वितरण मुश्किल हो रहा है।

यूरोपियन मेडिकल एजेंसी यानि EMA की तरफ से आए बयान में कहा गया है कि इस बदलाव से वैक्सीन कार्यक्रम और बेहतर बनेगा। फाइजर की वैक्सीन को स्टोरेज के लिए निम्न तापमान की जरूरत होती है। यही कारण रहा कि यह दुनिया के कई देशों तक पहुंचने में असफल रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि ये बदलाव बंद वायल्स पर लागू होगा। इसके साथ ही फाइजर-बायोएनटेक की वैक्सीन के उत्पादन को क्षेत्र में बढ़ाने की अनुमति भी दी गई। खास बात है ईयू ने खून के थक्कों की शिकायत को लेकर ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका की वैक्सीन पर अस्थाई रोक लगाई थी। वहीं, कनाडा में 12 और 15 साल की उम्र के लोगों को भी टीका लगवाने की अनुमति मिल चुकी है। ऐसा करने वाला कनाडा दुनिया का पहला देश है।

Read more: देश में Corona मरीजों के लिए प्लाज्मा थेरेपी पर सरकार ने लगाई रोक, AIIMS और ICMR ने जारी की नई गाइडलाइन

84 देशों में अनुमति मिली

इससे पहले फरवरी में अमरीकी ने फाइजर के ट्रांसपोर्ट की शर्तों में बदलाव किया था। अमरीका ने -15 से -25 सेल्सियस तक वैक्सीन को दो हफ्तों तक स्टोर और ट्रांसपोर्ट करने की इजाजत दी थी। वहीं आमतौर पर इसे -80 से -60 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फाइजर को अमरीका, ब्रिटेन, यूक्रेन, इजरायल सहित दुनिया के 84 देशों में अनुमति मिली चुकी है।