5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी ने UNSC सदस्यता समर्थन के लिए अर्मेनिया के प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया

अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशियान से मिले पीएम मोदी UNSC सदस्यता समर्थन के लिए पीएम ने दिया धन्यवाद
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 26 Sep 2019, 1:53 PM IST

narendra modi

न्यूयॉर्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें अधिवेशन से इतर बुधवार को अर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशियान से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए भारत की दावेदारी का लगातार समर्थन करने के लिए निकोल पाशियान को धन्यवाद दिया।

बुधवार को अपनी मुलाकात के दौरान दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और अपने स्थिर विकास पर संतोष व्यक्त किया। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत और अर्मेनिया के बीच सदियों से चले आ रहे ऐतिहासिक संबंधों को याद करते हुए दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के लोगों के बीच विद्यमान सद्भावना को द्विपक्षीय सहयोग के लिए ठोस आधार बताया। मोदी ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने की जरूरत पर बल देते हुए अर्मेनिया के आईटी, कृषि प्रसंस्करण, फार्मास्यूटिकल, टूरिज्म और अन्य सेक्टरों में अवसरों की खोज में भारतीय कंपनियों की रुचि का भी उल्लेख किया।