5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ने की उम्मीद

यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 21 Nov 2018, 8:00 AM IST

Ram Nath Kovind

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ने की उम्मीद

मेलबर्न। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंच गए हैं। इस यात्रा के दोनों देशों के संबंधों को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया में भारत के शीर्ष राजनयिक ने एजेंसी से बात करते हुए कहा कि भारतीय प्रमुख की ऑस्ट्रेलिया यात्रा दोनों देशों के बीच सहयोग को एक नई गति देगी। यह किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की पहली ऑस्ट्रेलिया यात्रा है। राष्ट्रपति कोविंद के साथ भारत के उद्यमिता और कौशल विकास राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के साथ-साथ कई भारतीय सांसद और अधिकारी भी हैं।

ऑट्रेलिया पहुंचे भारत के राष्ट्रपति

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी श्रीमती सविता कोविंद बुधवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए सिडनी पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया में भारत के उच्चायुक्त ने सिडनी हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। उन्होंने राष्ट्रपति की इस यात्रा को दोनों देशों के संबंधों में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति की यात्रा से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गहन भागीदारी को बल मिलेगा। उन्होंने कहा, "ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध एक बहुत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं चाहे वह कोई भी क्षेत्र हो। अर्थशास्त्र, निवेश, व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, कृषि, रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्रों में दोनों देश साथ काम करने को प्रतिबद्ध हैं।"

कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे भारतीय राष्ट्रपति

राष्ट्रपति कोविंद अपने तीन दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। गुरुवार को राष्ट्रपति कोविंद महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का अनावरण करेंगे। बता दें की इस वर्ष गांधी की 150 वीं जयंती को चिन्हित किया गया है जिसे ऑस्ट्रेलिया में भी मान्यता मिली है। यह कार्यक्रम ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा इलाके में होगा। जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि पररामट्टा परिषद क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों के सबसे बड़ी आबादी है। उसके उपरांत राष्ट्रपति कोविंद प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन के साथ बातचीत करेंगे और गवर्नर जनरल पीटर कॉस्ग्रोव से मुलाकात करेंगे। ऑस्ट्रेलिया, भारत के बीच कई समझौतों पर दस्तखत होने की उम्मीद है। व्यापार, खनन और शिक्षा को बढ़ावा देने वाले कई समझौते होने की संभावना है। संयुक्त भारत-ऑस्ट्रेलिया अनुसंधान कार्यक्रम के विस्तार के बारे में भी एक घोषणा की उम्मीद है। राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार को मेलबर्न जाएंगे जहां वह विक्टोरिया के राज्यपाल, लिंडा डेसोऊ से मिलेंगे और मेलबर्न विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी -20 क्रिकेट मैच भी देखेंगे।

भारत ऑस्ट्रेलिया संबंध

ऑस्ट्रेलिया और भारत की सरकारों के बीच राजनीतिक संबंध पिछले दो दशकों में काफी मजबूत हुए हैं। पिछले 2 सालों में दोनों देशों के लोगों के आपसी संबंध गहरे हुए हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के भारतीय डायस्पोरा की आबादी पिछले दशक में तेजी से बढी है। इस साल की शुरुआत में संघीय सरकार ने विदेश मामलों और व्यापार विभाग के पूर्व सचिव पीटर वर्गीस द्वारा लिखित एक आर्थिक रणनीति जारी की। इसमें यह कहा गया है कि भारत अब ऑस्ट्रेलिया के राजनयिक संबंध "पहले स्तर" में हैं, जबकि आर्थिक संबंध "दूसरे स्तर" तक ही पहुंच पाए हैं। आर्थिक संबंधों को मजबूती देने राष्ट्रपति कोविंद गुरुवार को ऑस्ट्रेलियाई वित्तीय घरानों के लिए आयोजित भारत व्यापार सम्मेलन में भाग लेंगे। राष्ट्रपति सिडनी में व्यावसायिक नेताओं से बात करेंगे और ऑस्ट्रेलिया इंडिया बिजनेस काउंसिल इवेंट में जाएंगे।