इसके अलावा कोरोना की वजह से अर्थव्यवस्था ( Economy ) को हुए नुकसान के कारण चार करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं। दूसरी और अफ्रीकी अमरीकी नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड ( George Floyd Death ) की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद अमरीका के 140 से अधिक शहरों में व्यापक उग्र प्रदर्शन हो रहा है। ऐसे में अब तक अरबों का नुकसान हो चुका है। यही कारण है कि इन सब घटनाक्रम के कारण राष्ट्रपति ट्रंप को चुनाव में नुकसान उठाना पड़ सकता है।