
वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के शिपिंग उद्योग और ट्रेडिंग कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। जानकार इसे अमरीका की उत्तर कोरिया के खिलाफ अब तक की सबसे कठोर कार्रवाई मान रहे हैं। बता दें, अमरीका समेत दुनिया के अन्य देशों की चेतावनियों के बावजूद उत्तर कोरिया,परमाणु और मिसाइल परीक्षण कर रहा है। अमरीका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट की ओर से 28 जलपोत और नौपरिवहन से जुड़ी 27 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इनमें से कुछ कंपनियां चीन और सिंगापुर में भी रजिस्ट्रड हैं।