30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान दौरे के आखिरी पड़ाव में प्रिंस और केट मुश्किल में फंसे, विमान की लैंडिंग में छूटे पसीने

खराब मौसम के कारण दो बार शाही जोड़े का विमान उतारने नाकाम रहा पायलट पाकिस्तान में पांच दिनों के दौरे पर था शाही जोड़ा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 19 Oct 2019, 12:25 PM IST

kate

इस्लामाबाद। पाकिस्तान दौरे पर पहुंचे शाही जोड़े को विकट स्थिति का सामना करना पड़ा। हालात ये थे कि किसी भी पल बड़ा हादसा हो सकता था। गौरतलब है कि पांच दिवसीय दौरे के बाद प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट शुक्रवार को वापस ब्रिटेन लौट गए। मगर अपने आखिरी पड़ाव में उन्हें जीवन और मौत के बीच संघर्ष करना पड़ा। इस दौरान ब्रिटेन की सुरक्षा एजेंसियों केे पसीने छूट गए। अगर कोई अनहोनी हो जाती तो यह घटना दर्दनाक हादसे में तब्दील हो सकती थी।

लाहौर से इस्लामाबाद आने के लिए शाही जोड़े के विमान को खराब मौसम का सामना करना पड़ा। विमान को वापस लाहौर लाने की कोशिश की गई और दो बार विमान उतारने की नाकाम कोशिश के बाद वे इस्लामाबाद उतरे। बताया जा रहा है कि रॉयल एयर फोर्स के पायलट ने दो बार विमान उतारने की कोशिश की पर वह कामयाब नहीं हो सका।

पहली बार यह प्रयास रावलपिंडी के छावनी शहर में एक सैन्य अड्डे पर और दूसरी बार इस्लामाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर। इस दौरान चली आंधी ने पायलट के माथे पर बल डाल दिए। हालांकि दो कोशिशों के बाद पायलट विमान को इस्लामाबाद में उतारने में कामयाब रहा। यहां से शाही जोड़ा ब्रिटेन के लिये रवाना हो गया।