2017 में एक लाख से अधिक ईमेल लीक हुए, जिनमें ब्योरा था कि किस प्रकार गुप्ता परिवार ने अपना प्रभुत्व दिखाकर दक्षिण अफ्रीका के खजाने और उसके संसाधनों को जमकर लूटा। गुप्ता परिवार का संबंध यूपी के सहारनपुर से है। ये तीन भाई हैं, अतुल, राजेश व अजय गुप्ता। 1990 के दशक में ये दक्षिण अफ्रीका गए। कंम्पयूटर के व्यापार से शुरू होकर खनन, तकनीकी कंपनियों, मीडिया यहां तक सरकार को भी अपने नियंत्रण में ले लिया। जुमा के कार्यकाल के दौरान इन पर घोटालों के आरोप लगते रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका सरकार इंटरपोल से इस परिवार के खिलाफ रेड नोटिस मांग रही है। माना जाता है कि ये यूएई में कहीं छिपकर बैठे हैं।