अब तक अमरीका ने भारत को कोरोना संकट से निपटने के लिए 50 करोड़ डॉलर से अधिक की मदद दी है। इस मदद में चिकित्सा उपकरण,ऑक्सीजन कंसनट्रेटर और जरूरी दवाइयां आदि शामिल हैं। जयशंकर के साथ बैठक में अमरीका ने इस सहयोग को आगे भी जारी रखने का वादा किया है। बैठक के बाद अमरीकी एनएसए जैक सुलीवन ने ट्वीट कर कहा कि हम वैश्विक महामारी का खात्मा मिलकर करेंगे।