14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा उम्मीद से अच्छी रही मुलाकात, किम जोंग ने साइंस फिल्म जैसा बताया

सिंगापुर में सेंटोसा आइलैंड के कैपेला रिजॉर्ट में हुई बैठक पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं। आने वाले वक़्त में यह बैठक एशिया के साथ-साथ विश्व की राजनीति और शक्ति संतुलन पर दूरगामी प्रभाव डालेगी।

2 min read
Google source verification
donald trump - kim jong

डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा उम्मीद से अच्छी रही मुलाकात, किम जोंग ने साइंस फिल्म जैसी रोचक बताया

नई दिल्ली। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच दूसरे दौर की बातचीत समाप्त हो चुकी है। अब दोनों नेता शेष बचे मुद्दों पर लंच के दौरान बात करेंगे। मंगलवार सुबह उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बीच दो बार बैठक हुई है। पहले दोनों नेताओं ने करीब 50 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत की और फिर दोनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल दूसरे दौर की बातचीत के लिए जुटे।

राहुल गांधी के एम्स पहुंचने के बाद भाजपा को याद आए अटल बिहारी वाजपेयी

दुनिया भर की नजरें

सिंगापुर में सेंटोसा आइलैंड के कैपेला रिजॉर्ट में हो रही इस बैठक पर दुनिया भर की निगाहें टिकी हैं। आने वाले वक़्त में यह बैठक एशिया के साथ-साथ विश्व की राजनीती और शक्ति संतुलन पर दूरगामी प्रभाव डालेगी। बता दें कि यह पहला मौका है जब अमरीकी और उत्तर कोरियाई शीर्ष नेता एक दूसरे से मुलाकात कर रहे हैं। भारतीय समयानुसार ट्रंप और किम जोंग की बैठक मंगलवार सुबह 6.30 बजे शुरू हो गई। एक दूसरे के ऊपर मिसाइलें तान देने और खुले तौर पर परमाणु युद्ध की धमकी देने वाले दुनिया के इन दो बड़े नेताओं की इस मुलाकात ने एक नए युग का सूत्रपात किया है।

पहले दौर में अकेले में मिले दोनों नेता

दोनों देशों के नेताओं की यह मुलाकात एकांत में हुई । इस दौरान वहां केवल अनुवादक मौजूद थे । माना जा रहा है कि दोनों नेता व्यक्तिगत मतभेदों पर बात करने के साथ दोनों देशों के द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत की । भारतीय समय के अनुसार सुबह 6.40 मिनट पर कैपेला रिजॉर्ट केे एथियन हाल में दोनों नेताओं ने एक दूसरे का अभिवादन किया ।

परमाणु हथियारों सहित अन्य कई मुद्दों पर हुई बात

दोनों देशों के बीच परमाणु हथियारों को के प्रयोग को रोकने के साथ ही ने अन्य कई मुद्दों पर बात हुई। खबरों के मुताबिक अगर उत्तर कोरिया अगर अपने परमाणु कार्यक्रम के पूरी तरह से खत्म करने को स्वीकार करता है तो अमरीका ने उसे चतुर्दिक सुरक्षा देने का भरोसा दिलाया है। सोमवार को अमरीकी विदेश मंत्री ने कहा था कि उत्तर कोरिया के पास अमेरिका के साथ अपने रिश्तों को नई दिशा देने का अभूतपूर्व मौका है।

सिंगापुर में डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग की ऐतिहासिक बैठक, दोनों देशों को अच्छे परिणाम की उम्मीद

संदेहों के बीच भरोसा बढ़ाने की चुनौती

सिंगापुर में ट्रंप और किम जोंग के बीच हुई हाई प्रोफाइल मीटिंग में दोनों नेता शुरू में एक दूसरे के ऊपर हावी होने की कोशिश करते नजर आए। यहाँ तक कि हाथ मिलाने के दौरान दोनों नेता अपनी बॉडी लैंग्वेज को लेकर काफी सतर्क दिखे। कहा जा रहा है कि ट्रंप की बॉडी लैंग्वेज बता रही थी कि वो खुद को इस मीटिंग का अगुवा दिहने को बेताब हैं। इसे दोनों नेताओं के बीच भरोसे के संकट के रूप में देखा जा रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि इस मीटिंग से उम्मीद से कहीं अधिक हासिल हुआ है। वहीं किम जोंग उन ने कहा कि दुनिया इस मुलाकात को एक रोचक साइंस फिक्शन फिल्म की तरह देख रही है।