1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG v AUS: Shane Warne ने मुकाबले के लिए कंगारू टीम का चयन किया, आज टी-20 मैच से करेगी आगाज

Highlights सीमित ओवर के मैच में ऑस्ट्रेलिया टी-20 टीम (Australia T20 team) की बागड़ोर आरोन फिंच के हाथों में होगी। इस सीरीज के सभी मुकाबले को सुरक्षित तरीके से कराए जाएंगे, टीम में एकमात्र स्पिनर के रूप में एडम जाम्पा को चुना गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 4 Sep 2020, 9:30 AM IST

Shane Warne

शेन वॉर्न।

कैनबरा। कोविड-19 (Covid-19) महामारी में लॉकडाउन (Lockdown) के कारण बीते कई माह से क्रिकेट मैचों पर रोक लगी हुई है। बीेते पांच माह के बाद ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम (Australia T20 team) पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज ब्रिटेन में खेलने पहुंची है। पहला मैच आज साउथ्म्प्टन के एजिस बाउल में खेला जाएगा। ये टी-20 का पहला मैच है।

इस सीरीज के सभी मुकाबले सीमित ओवर और सुरक्षित तरीके से कराए जाने हैं। मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम की कमान आरोन फिंच के हाथों में होगी। स्पिनर शेन वॉर्न ने कंगारू की टीम को तैयार किया है।

ओपनिंग का जिम्मा फिंच को मिलेगा

शेन वॉर्न ( Shane Warne) की बनाई टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी कप्तान आरोन फिंच और डेविड वॉर्नर को दी गई है। बल्लेबाजों के रूप में तीसरे, चौथे और पांचवें डाउन पर वार्न ने मार्नस स्टॉयनिस, स्टीव स्मिथ और ग्लेन मैक्सवेल का चुनाव किया है। विकेटकीपिंग के लिए वॉर्न ने एलेक्स कैरी का चयन करा है। गेंदबाजी के लिए उन्होंने खास खिलाड़ियों में मिशेल मार्श, पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क और राइली मेरेडिथ को मौका दिया है। वहीं टीम में एकमात्र स्पिनर के रूप में एडम जाम्पा का चयन किया गया है।

आईपीएल के लिए खिलाड़ी यूएई पहुंचेंगे

सीरीज खत्म होने के बाद आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए दोनों टीम के खिलाड़ी यूएई जाएंगे। यहां पर 19 सितंबर से 10 नवंबर तक आईपीएल का सीजन 13 खेला जाएगा। यहां पर कई आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के पहले पहुंच जाने की आशंका है। आईपीएल 2020 में ऑस्ट्रेलिया के 17 और ब्रिटेन के 13 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर के नाम को शामिल गया है। बेन स्टोक्स का खेलना प्रतियोगिता मुश्किल दिख रहा है।

ब्रिटेन के खिलाफ तैयार ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम पहला मैच खेलने जा रही है। इस टी-20 मैच के लिए शेन वॉर्न की टीम में आरोन फिंच कप्तान होंगे, उनके साथ डेविड वॉर्नर, मार्नस स्टॉयनिस, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिशेल मार्श, मिशेल स्टार्क के साथ राइली मेरेडिथ और एडम जाम्पा हो उतारा गया।