2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नीलाम होंगे गायक एल्विस प्रेस्ले के तलाकनामे का दस्तावेज, कई राजों का खुलासा

यह तलाकनाम 12 पृष्ठों में है। इसमें एल्विस के तलाक के बारे में विस्तार से बताया गया है और यह लोगों को दोनों पक्षों की जानकारियां मुहैया कराएगा।

2 min read
Google source verification
singer Elvis Presleys divorce papers will be auctioned

elvis

लंदन। अमरीकी गायक एल्विस प्रेस्ले और उनकी पत्नी प्रिस्किला के तलाकनामे की नीलामी की जाएगी। यह दस्तावेज 15 अगस्त, 1972 का है।
अपने जमाने के मशहूर गायक एल्विस के तलाकनामे की नीलामी करने वाले हेनरी और एंड्रयू एल्ड्रिज ने इन दस्तावेजों को इतिहास का बेहतरीन नमूना बताया है। यह शनिवार से ब्रिटेन में उपलब्ध है।
एल्ड्रिज ने बताया कि यह तलाकनाम 12 पृष्ठों में है। इसमें एल्विस के तलाक के बारे में विस्तार से बताया गया है और यह लोगों को दोनों पक्षों की जानकारियां मुहैया कराएगा।
इस दस्तावेज में बताया गया है कि प्रिस्ले दंपति महंगी कानूनी प्रक्रिया और भावुक क्षणों के तनाव से बचने के लिए दस्तावेज के जरिए अपनी संपत्ति का बंटवारा करने पर सहमत हुए थे।

पांच साल चली एल्विस की शादी
एल्विस प्रिस्ले और प्रिस्किला ने नेवादा के लास वेगास में एक मई, 1967 को शादी की थी। दोनों के बीच शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन बाद में मतभेद सामने आने लगे। दुर्भाग्यपूर्ण हालात और मतभेदों की वजह से दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला किया। दोनों ने 23 फरवरी, 1972 को शादी तोडऩे की इच्छा जताई थी। तलाकनामे पर एल्विस और प्रिस्किला दोनों के हस्ताक्षर हैं।

कारों समेत कई कीमती चीजें दीं पत्नी को
एल्विस ने तलाक के नाम पर प्रिस्किला को 1971 की अपनी मशहूर मर्सिडीज बेंज, 1969 कैडिलक एल्डोराडो, 1971 हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल सहित कई चीजें दी थीं। दोनों ने जब शादी की थी तब एल्विस की उम्र 32 साल और प्रिस्किला 21 वर्ष की थीं।

कौन थे एल्विस प्रिस्ले
8 जनवरी 1935 को जन्मे एल्विस प्रिस्ले 20वीं सदी के सबसे मशहूर गायकों में शुमार रहे हैं। उन्हें किंग ऑफ रॉक एंड रोल या द किंग भी कहा जाता है। 1954 में अपना संगीत का सफर शुरू करने वाले प्रिस्ले महज 42 साल की उम्र में 16 अगस्त 1977 को दुनिया से चले गए। उनकी एक बेटी लिसा मैरी प्रिस्ले हैं। लिसा खुद भी मशहूर गायिका हैं।

Story Loader