सबसे पहले चिली में सूर्य ग्रहण का नजारा देखा गया। यहां के स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर लोगों ने पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा। चिली के अलावा उरुग्वे,पराग्वे, इक्वाडोर और ब्राजील में आंशिक सूर्य ग्रहण देखा गया। भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल में इस समय रात होने की वजह से सूर्य ग्रहण का नजारा नहीं दिखाई दिया।