27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टीफन हॉकिंग की व्हीलचेयर और रिसर्च थीसिस की होगी नीलामी, करोड़ों में है कीमत

बिक्री से प्राप्त आय स्टीफन हॉकिंग फाउंडेशन और मोटर न्यूरोन रोग संघ को दान दे दी जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 22 Oct 2018, 11:31 AM IST

Stephen Hawking

स्टीफन हॉकिंग की व्हीलचेयर और रिसर्च थीसिस की होगी नीलामी, करोड़ों में है कीमत

लंदन। स्टीफन हॉकिंग की व्हीलचेयर और रिसर्च थीसिस की नीलामी की जाएगी। इस नीलामी में हॉकिंग की 1965 कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय पीएचडी की एक थीसिस भी शामिल है। प्रॉपर्टीज ऑफ एक्स्पैंडिंग यूनिवर्स नामक इस थीसिस का अनुमानित मूल्य करोड़ों रुपए है। बता दें कि स्टीफन हॉकिंग एक वैश्विक खगोलवेत्ता, भौतिक वैज्ञानिक और वैश्विक सेलिब्रिटी थे। भौतिक विज्ञानी की संपत्ति की नीलामी में उनके जटिल वैज्ञानिक कागजात, दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित व्हीलचेयरों में से एक उनकी चेयर और "द सिम्पसंस" नामक प्रसिद्द पत्र की एक स्क्रिप्ट शामिल है। मोटर न्यूरोन रोग से ग्रसित भौतिक विज्ञानी का 76 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

ऑनलाइन होगी बिक्री

नीलामी संस्था क्रिस्टी ने सोमवार को हॉकिंग से जुड़े 22 आइटमों की नीलामी की घोषणा की। इस ऑनलाइन बिक्री में हॉकिंग से जुडी कई वस्तुओं जिसमें ब्रह्मांड की उत्पत्ति पर उनके डॉक्टरेट थीसिस, उनके कुछ पुरस्कार और 'वर्महोल्स स्पेक्ट्रम' और 'गुरुत्वाकर्षण संकुचन' पर उनके फेमस पत्र शामिल हैं। नीलामी संस्था क्रिस्टी के किताबों और पांडुलिपियों विभाग के प्रमुख थॉमस वेनिंग ने कहा कि ये सभी कागजात उनके इस विचार और उनकी विलक्षण बुद्धि के बारे में परिचय देते हैं।

अनमोल हैं ये दस्तावेज

22 साल की उम्र में मोटर न्यूरॉन रोग के बारे में पता चलने पर ऐसा माना गया था कि हॉकिंग केवल कुछ ही साल जीवित रहेंगे। लेकिन वह दशकों तक जीवित रहे और उनकी मृत्यु 76 साल की आयु में हुई। नीलामी संस्था क्रिस्टी के अधिकारी वेनिंग ने कहा कि ये सभी पत्र हाथ से लिखे हुए हैं। हॉकिंग द्वारा हस्ताक्षरित थीसिस बीमारी से कमजोर हाथों से लिखे जाने के कारण बेहद टेढ़ी मेढ़ी है। लेकिन यह भौतिक विज्ञानी के वैज्ञानिक मष्तिष्क और निजी जीवन दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

मुश्किल था हॉकिंग का जीवन

मोटर न्यूरॉन की बीमारी ने हॉकिंग को लगभग पूरी तरह से लकवा ग्रस्त छोड़ दिया। उन्होंने एक आवाज उत्पन्न करने वाले कंप्यूटर के माध्यम से संवाद किया और उच्च तकनीक व्हीलचेयर पर पूरी तरफ आश्रित रहे। इस व्हीलचेयर को भी अब बिक्री में शामिल किया गया है। इसका अनुमानित मूल्य 10,000 पाउंड से 15,000 पाउंड बताया जा रहा है। इसकी बिक्री से प्राप्त आय स्टीफन हॉकिंग फाउंडेशन और मोटर न्यूरोन रोग संघ को दान दे दी जाएगी। बिक्री में हॉकिंग के "सिम्पसन" में दिए गए प्रजेंटेशन की एक स्क्रिप्ट शामिल है।उनकी बेस्टसेलर पुस्तक "ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम" की एक प्रतिलिपि एक व्यक्तिगत बॉम्बर जैकेट है जिसे उन्होंने अपने ऊपर बनाए गए एक वृत्तचित्र की शूटिंग के दौरान पहना था।