10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्‍व की अन्‍य खबरें
भारत और चीन के बीच आपसी समझ को बढ़ाने में हिंदी की भूमिका अहम: सुषमा स्‍वराज
Play video

भारत और चीन के बीच आपसी समझ को बढ़ाने में हिंदी की भूमिका अहम: सुषमा स्‍वराज

बीजिंग में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने बेहतर संबंधों के लिए हिंदी की भूमिका को अहम बताया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 23 Apr 2018, 2:27 PM IST

नई दिल्‍ली। बीजिंग में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को भारत और चीन की मित्रता में हिंदी का योगदान विषय पर आयोजित एक परिचर्चा में शिरकत की। इस कार्यक्रम में बोलते हुए स्वराज ने दोनों देशों की भाषा को समझने के महत्व पर जोर दिया। उन्‍होंने कहा कि चीन के साथ बेहतर संबंधों की राह में हिंदी एक कारगर माध्‍यम है। उन्‍होंने कहा कि हिंदी को बढ़ावा देने से दोनों देशों के बीच आपसी समझ को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे दोनों पक्षों को एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने में भी मदद मिलेगी।