
न्यूयार्क। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अपने ईरानी समकक्ष मोहम्मद जवाद जरीफ के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। मीडिया से बातचीत करते हुए ईरान के विदेश मंत्री ने कहा, “हमारे भारतीय मित्र हमेशा ईरान से आर्थिक सहयोग और तेल के आयात को जारी रखने के अपने इरादे के संदर्भ में स्पष्ट हैं।” संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान पर प्रतिबंधों की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। ऐसे में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।