
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने यूएन की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि तालिबान अब भी ने अफगानिस्तान के कई हिस्सों में हिंसा फैला रहा है। तालिबान सेना के अभियानों को प्रभावित करने के लिए अपने समर्थक संगठनों की मदद कर रहा है। अकबरुद्दीन ने यूएन का ध्यान दिलाते हुए कहा कि अगर इस तरह से तालिबान हमारे पड़ोसी देश पर हावी होता गया तो यहां पर विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो जाएंगे। तालिबान के समर्थक रहे संगठनों में हक्कानी नेटवर्क, अल—कायदा, लश्करे तैयबा और जैश मोहम्मद लगातार अफगानिस्तान में तबाही मचा रहे हैं।