28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी को आतंकवादी संगठन देगा समर्थन

भारत में कई हमलों के जिम्मेदार आतंकी संगठन ने की घोषणा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 18 Jul 2018, 1:26 PM IST

imran

पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी को आतंकवादी संगठन देगा समर्थन

इस्लामाबाद। पाक के आम चुनाव में प्रचार के दौरान इमरान खान जहां आतंकवाद के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं उन्हीं की पार्टी को एक आतंकवादी संगठन का समर्थन मिल रहा है। गौरतलब है कि पाकिस्तान में इसी महीने 25 जुलाई को आम चुनाव होने हैं। इसके लिए पार्टी चुनाव अभियान में अपनी पूरी ताकत झोंकती दिखाई दे रही है। खबर आ रही है कि हरकत-उल-मुजाहिद्दीन (हम) के संस्थापक और अमेरिकी द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित फजलुर रहमान खलील ने कहा है कि वह इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ को आगामी आम चुनाव में समर्थन करेंगे।

इमरान के करीबी ने फेसबुक पर की घोषणा

बताया जाता है कि इमरान खान के बेहद करीबी माने जाने वाले असद उमर ने कुछ समय पहले ही सोशल मीडिया पर खलील के अपनी पार्टी में शामिल होने की बात कही थी। एक पोस्ट में लिखा गया था कि खलील ने अपने समर्थकों के साथ पीटीआई को ज्वाइन कर लिया है और इस्लामाबाद संसदीय सीट के लिए वो हमारा समर्थन करेंगे। पोस्ट में ये भी लिखा गया था कि, खलील पाकिस्तान को एक पूर्ण इस्लामिक लोकतांत्रिक देश बनाने के लिए हर कदम पर साथ है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उमर ने लिखा कि खलील ने पीटीआई को समर्थन करने की अभी सिर्फ घोषणा की है।

भारत में आतंकी हमलों का जिम्मेदार

खलील वर्तमान में 'अंसर-उल-उम्मा' का प्रमुख है जो सितंबर 2014 में अमेरिका के द्वारा घोषित आतंकी समूह 'हम' के समर्थकों में शामिल था। अमेरिका ने उस समय खलील को वैश्विक आतंकवादी करार दिया था। उसी दौरान अमेरिका ने ये कहा था कि भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों के लिए खलील का समूह ही जिम्मेदार है। गौरतलब है कि 1997 में अमेरिका द्वारा 'हम' की पहचान एक विदेशी आतंकी संगठन के रुप में की गई थी। 2013 में 'अंसर-उल-उम्मा' के रुप में बदले नाम के साथ सबके सामने आया।