10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रहस्यमयी तरीके से फ्लाइट में लगी आग, फिर सामने आई ऐसी सच्चाई अधिकारियों के उड़े होश

बैग में यात्री ने अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए पावर बैंक रखा था। जिसमें एक मामूली विस्फोट के बाद आग लग गई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Updated: 27 Feb 2018, 5:45 PM IST

fire

नई दिल्ली। यातायात के साधनों में सबसे महंगा और सबसे आरामदायक सफर हवाई जहाज से ही किया जा सकता है। इसके साथ ही हवाई उड़ानों को सबसे सुरक्षित भी माना गया है। लेकिन इसके लिए कई तरह की बातों को ध्यान में रखना होता है। क्योंकि एक छोटी सी गलती दुनिया के सबसे सुरक्षित यातायात को सबसे खतरनाक बना देती है। फ्लाइट में होने वाली लापरवाही किसी से भी हो सकती है। चाहे कोई स्टाफ का ही आदमी हो या फिर चाहे कोई यात्री ही क्यों न हो, एक छोटी सी गलती भी आपके साथ-साथ कई लोगों की जान ले सकती है।

आज हम आपके लिए एक ऐसे ही हादसे के बारे में जानकारी लेकर आए हैं, जिसने एक विमान में सवार कई लोगों की जान को खतरे में डाल दिया। पूरा मामला चीन का है। जिस विमान में यह हादसा हुआ वह ग्वांगझू से शंघाई की ओर उड़ान भरने वाला था। हादसा उस वक्त हुआ जब लोग विमान में चढ़ रहे थे। विमान के उड़ान भरने से पहले ही सीट के ऊपर बनाए गए सामान रखने के रैक में अचानक आग लग गई। विमान में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। लेकिन स्टाफ का एक सदस्य घबराने के बजाए उसे ठंडे दिमाग से बुझाने लगा। इसमें एक अन्य यात्री ने भी काफी मदद की।

बाद में पता चला कि रैक में एक यात्री का बैग रखा था। बैग में यात्री ने अपना मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए पावर बैंक रखा था। जिसमें एक मामूली विस्फोट के बाद आग लग गई थी। पूरे हादसे में सबसे राहत की बात यह रही कि जो भी कुछ होना था वह उड़ान से पहले ही हो गया। जिस पर जल्द ही काबू भी पा लिया गया। यदि ये हादसा उड़ान के दौरान होता तो बड़े स्तर पर जान-माल की हानि हो सकती थी। बता दें कि ऐसी कोई भी चीज़ खरीदने से पहले उसकी क्वालिटी के बारे में अच्छे से जांच कर लें। नहीं तो एक घटिया चीज़ आपके साथ-साथ कई लोगों की जान को खतरे में डाल सकता है।