10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्‍व की अन्‍य खबरें
पुतिन से शिखर वार्ता के लिए हेलसिंकी पहुंचे ट्रंप, वैश्विक मुद्दों पर होगी बातचीत
Play video

पुतिन से शिखर वार्ता के लिए हेलसिंकी पहुंचे ट्रंप, वैश्विक मुद्दों पर होगी बातचीत

वार्ता के दौरान सीरिया और ईरान जैसे विवादित मुद्दे भी उठ सकते हैं।

Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Jul 16, 2018

हेलसिंकी। द्विपक्षीय शिखर वार्ता के लिए दुनिया के दो दिग्‍गज हेलसिंकी पहुंच गए हैं। इस ऐतिहासिक शिखर वार्ता के लिए ट्रंप रविवार को अपने विशेष एयर फोर्स वन विमान से हेलसिंकी पहुंचे हैं। इस बहु प्रतीक्षित मुलाकात से पहले ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि हेलसिंकी के लिए रवाना हो रहा हूं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन से आज मिलने को उत्सुक हूं। उनसे वैश्चिवक मुद्दों बातचीत की संभावना है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच वार्ता के दौरान सीरिया, ईरान जैसे विवादित मुद्दे भी उठ सकते हैं।

इससे पहले स्थानीय समय रात 8 बजकर 55 मिनट पर ट्रंप हेलसिंकी पहुंचे। वहां पहुंचने पर फिनलैंड में अमरीकी राजदूत रॉबर्ट पेंस ने उनकी अगवानी की। इसके बाद रात्रि में विश्राम के लिए जिस जगह पर उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी वहां के लिए ट्रंप रवाना हो गए