ट्रंप इससे पहले भी कई बार मीडिया पर बरस चुके हैं। उन पर महाभियोग का मामला हो या चुनाव के दौरान धांधली के आरोप हो, मीडिया ने इसे खूब खींचा है। हाल ही में ईरान के कुर्द कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या को लेकर भी ट्रंप पर कई सवाल दागे गए। मीडिया का कहना था कि ट्रंप ने अपने चुनावी फायदे के लिए यह हमले कराए हैं। अमरीकी चुनाव में ट्रंप की जीत को लेकर भी कई सवाल उठाए गए थे। इस जीत में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ बताया गया था।