6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नॉर्थ कोरिया से संबंध रखने वालों से नाता तोड़ सकता है- अमरीका

 ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि अमरीका उन सभी देशों के साथ व्यापारिक संबंध समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं, जो उत्तर कोरिया के साथ कारोबार कर रहे हैं। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dharmendra Chouhan

•

Updated: 4 Sep 2017, 5:14 PM IST

trump

वाशिंगटन. अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार की रात में एक ट्वीट कर कहा कि अमरीका उन सभी देशों के साथ व्यापारिक संबंध समाप्त करने पर विचार कर रहे हैं, जो उत्तर कोरिया के साथ कारोबार कर रहे हैं। ट्रंप की यह चेतावनी रविवार को उत्तर कोरिया के उस आधिकारिक बयान के बाद आई है, जिसमें कोरिया ने कहा था कि उसने सफलतापूर्वक हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया है। बता दें कि नॉर्थ कोरिया के टॉप ट्रेड पार्टनरों में चीन का नाम सबसे पहले हैं। चीन का 83 फीसदी, भारत का 3.3 फीसदी, पाकिस्तान 1.5 फीसदी बुर्किना फासो का 1.2 फीसदी हिस्सा है। इसके अलावा भी कई पार्टनर्स हैं, जिनका कुल 10.8 फीसदी है।


खत्म हो सकते हैं भारत, पाकिस्तान और चीन से व्यापारिक रिश्ते

यदि ट्रंप ऐसा फैसला ले लेते हैं तो अमरीका का भारत, पाकिस्तान और चीन से व्यापारिक रिश्ते खत्म हो सकते हैं। इसके लिए अमरीका को भी आर्थिक तौर पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। इससे पहले ट्रंप ने ट्वीट कर उत्तर कोरिया के इन शब्दों और गतिविधियों को अमरीका के लिए शत्रुतापूर्ण और खतरनाक करार दिया था। ट्रंप ने यह भी कहा कि वह व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ जॉन केली, रक्षा मंत्री जेम्स मैट्टिस और अन्य सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान उत्तर कोरिया के मुद्दे पर चर्चा होगी। चीन के विदेश मंत्रालय ने भी रविवार को बयान जारी कर उत्तर कोरिया की ओर से किए गए हाइड्रोजन बम परीक्षण की निंदा की थी।

नॉर्थ कोरिया ने किया बनाया हाईड्रोजन बम

अमरीका और साउथ कोरिया से लगातार तनातनी के बीच नॉर्थ कोरिया की सरकारी कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी ने रविवार को दावा किया कि नॉर्थ कोरिया ने हाईड्रोजन बम बना लिया है, जिसे देश की नई अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल में लोड किया जा सकता है। हाईड्रोजन बम बनाने के बाद वैश्विक चिंता बढ़ गई है। रविवार अल सुबह इसका परीक्षण किए जाने के कारण नॉर्थ कोरिया में रविवार को ५.२ तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। कुछ देशों के अनुसार इस भूकंप के पीछे नॉर्थ कोरिया की ओर से छठवें परमाणु परीक्षण है। वहीं साउथ कोरिया की न्यूज एजेंसी योनहप ने कहा कि ऐसा लगता है कि नॉर्थ कोरिया ने छठा न्यूक्लियर टेस्ट किया है। इस बीच, चीन की ओर से भी कहा गया कि नॉर्थ कोरिया में चीन के स्थानीय समय सुबह करीब 11.30 बजे संदिग्ध विस्फोट के चलते 6.3 तीव्रता का भूकंप आया है। वहीं जापान के विदेश मंत्री ने तारो कोनो ने भी दावा किया कि नॉर्थ कोरिया की ओर से परमाणु परीक्षण किया गया है। जबकि अमरीका के जियोलॉजिकल सर्वे ने भी भूकंप के पीछे ऐसी ही आशंका जताई है। वहीं जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसकी निंदा की। उन्होंने इस परीक्षण किसी भी परिस्थिति में अस्वीकार्य और अक्षम्य बताया। इसी बीच धमाके के बाद जापानी एयरक्र्राफ्ट उस क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं। सैंपल, सबूत जुटाते हुए रेडियशन लेवल को जांच कर रहे हैं।