1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द मिलेंगे ट्रंप-किम, उत्तर कोरिया के शीर्ष वार्ताकार वॉशिंगटन रवाना

अमरीका, उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि यह बैठकें इस हफ्ते के अंत में होंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 17 Jan 2019, 7:21 PM IST

trump

जल्द मिलेंगे ट्रंप-किम, उत्तर कोरिया के शीर्ष वार्ताकार वॉशिंगटन रवाना

अमरीका और उत्तर कोरिया के बीच जल्द ही दोबारा द्विपक्षीय वार्ता होने की संभवाना है। अमरीका के साथ परमाणु वार्ता के लिए उत्तर कोरिया के शीर्ष वार्ताकार किम योंग चोल गुरुवार को वॉशिंगटन पहुंच सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि गुरुवार को उनके पहुंचने के बाद किम योंग चोल अमरीकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और उतर कोरिया के लिए अमरीका के विशेष प्रतिनिधि स्टीव बिगन से शुक्रवार को मुलाकात कर सकते हैं।

सार्वजनिक नहीं हुईं हैं मुलाकात की जानकारियां

हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह वाइट हाउस का दौरा करेंगे या नहीं। उत्तर कोरिया के शीर्ष वार्ताकार और वॉशिंगटन के अमरीकी अधिकारियों की मुलाकात की तारीखों की पुष्टि सिर्फ अमरीकी पक्ष की ओर से ही मीडिया को की गई। अमरीका, उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण वार्ता से जुड़े एक सूत्र ने मीडिया को बताया कि यह बैठकें इस हफ्ते के अंत में होंगी। अभी इस बारे में कोई भी जानकारी सार्वजनिक तौर पर नहीं दी गई है।

ट्रंप की चिट्ठी

वाइट हाउस के प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि- 'बहुत सारी सकारात्मक चीजें हो रही हैं। ट्रंप और चेयरमैन किम जोंग उन ने अच्छे संबंध बनाए हैं और दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।' आपको बता दें कि इसी हफ्ते अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन को एक पत्र भी भेजा था। बीते सप्ताह उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने भी कहा था कि उनका देश अमरीका के साथ दूसरी बैठक को लेकर भरसक प्रयास करेगा। यही नहीं दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन ने ट्रंप, किम जोंग की बैठक के प्रति समर्थन जताते हुए कहा था कि यह एक टर्निग पॉइंट होगा, जिससे कोरियाई प्रायद्वीप में शांति सुनिश्चित होगी।