10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्‍व की अन्‍य खबरें
ट्रंप ने नाटो के सदस्‍य देशों को लगाई फटकार, जीडीपी का चार फीसदी करें सुरक्षा पर खर्च
Play video

ट्रंप ने नाटो के सदस्‍य देशों को लगाई फटकार, जीडीपी का चार फीसदी करें सुरक्षा पर खर्च

सुरक्षा पर ज्‍यादा खर्च करने से नाटो के फायदे अमरीका से कहीं ज्यादा यूरोप को हैं।

Google source verification

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तरी एटलांटिक संधि संगठन (नाटो) सदस्य देशों को रक्षा व्यय के मुद्दे पर एक बार आड़े हाथों लिया है। इस बात जिक्र उन्‍होंने बेल्जियम के ब्रसेल्स में निर्धारित नाटो शिखर सम्मेलन के लिए रवाना होने से एक दिन पहले किया है। चीनी समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने नाटों मीटिंग में साफ कर दिया है कि अमरीका नाटो पर अन्य देशों के मुकाबले ज्यादा खर्च कर रहा है। यह उचित नहीं है और न ही स्वीकार्य है।


उन्‍होंने नाटों देशों से अपने जीडीपी का चार फीसदी सुरक्षा पर खर्च करने को कहा है। अभी तक दो फीसदी खर्च करने का प्रावधान है। जबकि अमरीका खुद रक्षा व्‍यय पर इतना खर्च नहीं करता। अमरीकी राष्ट्रपति ने नाटों देशों को फटकार लगाते हुए कहा है आप लोग सैन्य व्यय पर जीडीपी का दो फीसदी खर्च करने की शर्त पूरी नहीं कर रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया ऐसा करने से नाटो के फायदे अमेरिका से कहीं ज्यादा यूरोप को हैं।


आपको बता दें कि व्हाइट हाउस ने हाल ही में जारी एक बयान कर कहा है कि आठ नाटो सहयोगी इस साल के अंत तक रक्षा पर जीडीपी के दो फीसदी के लक्ष्य को पूरा कर लेंगे जबकि 15 देश 2024 तक दो फीसदी खर्च करने की ओर अग्रसर हैं।