राष्ट्रपति ने बताया कि वे इस दवा के साथ जिंक (zinc) भी लेते हैं। हालांकि फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA)की ओर से इसे लेकर पिछले माह चेतावनी दी गई है कि इस दवा का इस्तेमाल अस्पताल के बाहर नहीं करना है। पिछले माह भारत ने अमरीका में कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की एक खेप सप्लाई की थी। अमरीका में कोरोना वायरस के मामले 1,496,509 हो गए हैं, वहीं मौत का आंकड़ा 90 हजार के पार पहुंच चुका है।