3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोमवार को इमरान खान और मंगलवार को पीएम मोदी से मिलेंगे ट्रंप, कश्मीर पर हो सकती है चर्चा!

राष्ट्रपति ट्रंप रविवार को पीएम मोदी के साथ 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शामिल होंगे मंगलवार को डोनाल्ड ट्रंप कई वैश्विक नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे

2 min read
Google source verification
pm-modi-trump-and-imran.jpg

वाशिंगटन। अमरीका के ह्यूस्टन में रविवार को होने वाले अब तक के सबसे बड़े कार्यक्रम 'हाउडी मोदी' में अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शामिल होंगे। इसको लेकर अभी से ही भारत में सियासत शुरू हो गई है। लेकिन कश्मीर मुद्दे को लेकर हाल के दिनों में जो घटनाक्रम घटी है उसे देखते हुए ट्रंप के हर कदम का एक मतलब निकाला जा रहा है।

एक ओर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक सप्ताह के अमरीका दौरे में कई कार्यक्रम होने वाले हैं, वहीं अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का भी अलग से कई कार्यक्रम निर्धारित है।

'हाउडी मोदी' से पहले भारतीय-पाकिस्तानी प्रवासियों में भिड़ंत, कार्यक्रम के खिलाफ साजिश करने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप रविवार को 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सोमवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद ट्रंप मंगलवार को फिर से मोदी से मुलाकात करेंगे।

एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र में भाग लेने से इतर भारत-पाकिस्तान के नेता ट्रंप के साथ न्यूयॉर्क में मुलाकात करेंगे। ट्रंप रविवार की रात को न्यूयॉर्क पहुंच सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ट्रंप न्यूयॉर्क के बाद ओहियो जाएंगे जहां पर वे ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन से मुलाकात करेंगे। इस बीच दोनों नेता प्रैट उद्योग का दौरा करेंगे और ऑस्ट्रेलिया-अमरीका आर्थिक संबंधों का जश्न मनाएंगे।

ट्रंप कई वैश्विक नेताओं के साथ करेंगे मुलाकात

अधिकारी ने बताया कि रविवार से ही राष्ट्रपति का व्यस्त कार्यक्रम है। रविवार को 'हाउडी मोदी' में शामिल होने के बाद सोमवार को एक कार्यक्रम में भाग लेंगे जहां पर वे धार्मिक स्वतंत्रता को संरक्षित रखने के लिए वैश्विक अपील करेंगे।

'हाउडी, मोदी' कार्यक्रम से पहले अमरीका में लगे पीएम मोदी के बड़े-बड़े होर्डिंग, अब तक 50 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन

इसके बाद आगे कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात करेंगे, जिसमें पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज सेबस्टियन, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लूंग, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसि और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून शामिल हैं।

मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र के महासचिव के साथ भी वार्ता करेंगे। मंगलवार को ही ट्रंप इराक के राष्ट्रपति से भी मुलाकात करेंगे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Story Loader