30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़े तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र की अपील- संयम बरतें दोनों देश

संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक समूह ने किया LoC का दौरा UN ने भारत-पाकिस्तान को 'अधिकतम संयम' बरतने का सुझाव दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 5 Aug 2019, 10:26 AM IST

Indian Pak LoC

संयुक्त राष्ट्र। भारत-पाकिस्तान की सीमा पर जारी तनाव ( Indo-Pak border tensions ) के बीच संयुक्त राष्ट्र ( United Nations ) ने दोनों देशों को शांति बनाए रखने की अपील की। UN ने भारत-पाकिस्तान को 'अधिकतम संयम' बरतने का सुझाव दिया है। हाल ही में कश्मीर क्षेत्र में नियंत्रण रेखा के पास बढ़े तनाव के बाद यह बयान दिया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता ने जारी किया बयान

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने एक बयान में कहा, 'संयुक्त राष्ट्र के सैन्य पर्यवेक्षक समूह (Unmogip) ने हाल के दिनों में भारत-पाकिस्तान के नियंत्रण रेखा पर सैन्य गतिविधि में वृद्धि देखी है।' एक सवाल के जवाब में किए ईमेल में प्रवक्ता ने आगे कहा कि,'संयुक्त राष्ट्र की अपील है कि दोनों पक्ष अधिकतम संयम बरतें, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि स्थिति और अधिक खराब न हो।'

कश्मीर में तनाव के बीच मध्यस्थता के लिए इमरान ने फिर से ट्रंप को किया आमंत्रित

1949 में तैनात किया गया था समूह

आपको बता दें कि जनवरी 1949 में भारत-पाक सीमा पर सैन्य पर्यवेक्षक समूह की तैनाती की गई थी। यह समूह दोनों देशों के विवादित क्षेत्र की मॉनिटरिंग करने के लिए नियुक्त की गई है। पाक मीडिया का कहना है कि पाकिस्तान इस समूह को निगरानी करने में सहयोग करता है, जबकि भारत नहीं।